हिन्दुस्तान में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। आज भारतीय राज्य पंजाब के फगवारी क्षेत्र में हजारों सिखों ने विरोध प्रदर्शन करके अमेरिका में गुरुद्वारे में एक अमेरिकी नागरिक की फ़ाएरिंग की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए. याद रहे रविवार को एक अमेरिकी ने वीस्कांसन स्थित गुरुद्वारे में घुसकर पूजा करने वालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिसमें सात लोग मारे गए थे और तीस अन्य घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि विदेश में सिखों के गुरूद्वारों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। भारत में कई दिनों से गुरुद्वारे में फाएरिंग के विरोध में अमेरिका के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अमेरिका में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं और संस्कृति के दावेदार देश में आम आदमी बुरी तरह असुरक्षा का शिकार है।समाचार समाप्त......166
7 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335372
आज भारतीय राज्य पंजाब के फगवारी क्षेत्र में हजारों सिखों ने विरोध प्रदर्शन करके अमेरिका में गुरुद्वारे में एक अमेरिकी नागरिक की फ़ाएरिंग की निंदा की